फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी संचालक ने की थी आत्महत्या

Wed, 18 Oct 2017 11:54 PM IST
kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


कन्नौज। कन्नौज गैस एजेंसी के संचालक हुई मौत के मामले की जांच में पुलिस ने संचालक की मौत को आत्महत्या बताया है। वहीं परिजनों ने बुधवार की शाम शव को तिर्वा रोड स्थित छात्रावास परिसर में दफन किया गया।

 ज्ञात हो कि शहर के अकबरपुर सरायघाघ रेलवे क्रासिंग के पास राम प्रकाश व्यास की कन्नौज गैस एजेंसी है। एजेंसी की दूसरी मंजिल पर उनका आवास है।

सोमवार की शाम करीब साढे़ छह बजे परिजनों ने उन्हें एक कमरे में खून से लथपथ देखा था। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार की शाम को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बुधवार की शाम करीब छह बजे परिजन कानपुर से शव लेकर घर लौटे, तो उनके दरवाजें पर लोगों भी भारी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली प्रभारी एके सिंह और सरायमीरा चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी द्वारा कराई गई है। राम प्रकाश ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। परिजनों ने भी आत्महत्या की बात को स्वीकार किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें