फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की चहलकदमी से ग्रामीण जागने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। ग्रामीण रात में जागने को मजबूर हैं। मवेशी चोरों से लोगों की नींद हराम है। ग्रामीण रात-रात भर जागकर अपने पशुओं की रखवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार की रात ढिपारा गांव के समीप बदमाशों की चहल कदमी देखी गई। गांव के साबरीन, खलील ने बदमाशों को देख शोर मचाना शुरू कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। एकजुट हुए ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर बदमाशों की घेराबंदी करने का प्रयास किया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस व चौकी प्रभारी अमोलर महेंद्र सिंह पहुंच गए और बदमाशों की तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना कि बदमाश मवेशी खोलने आए थे। जाग जाने पर भाग गए। पुलिस ने जंगल व ईशन नदी के आसपास बदमाशों की खोजबीन की। लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें