फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब में पकड़े गए डंपर पर इंजन व चेचिस नंबर भी नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। एक्सप्रेस-वे पर अवैध शराब तस्करी में पकड़े गए बिना नंबर के डंपर में उसके चेचिस व इंजन नंबर पुलिस को नहीं मिल रहे हैं। इससे शराब तस्करों तक पुलिस पहुंचने में असमर्थ है। तीन फरवरी को एक्सप्रेस-वे पर खड़े इसी डंपर में पीछे से भाजपा नेता सुब्रत पाठक के पिता ओमप्रकाश पाठक की कार भिड़ी थी।
विज्ञापन



पकड़े गए वाहन पर पड़े नंबर के आधार पर पुलिस शराब तस्करों तक पहुंचने का प्रयास करती आ रही है। एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने तीन फरवरी को डंपर से हरियाणा की अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में बरामद की थी। शराब के ऊपर मौरंग लदी थी। पुलिस ने डंपर और शराब को कब्जे में लिया था। डंपर पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था। पुलिस ने परिवहन विभाग से संपर्क कर शराब तस्कर की तलाश करने की बात कही थी। डंपर के चेचिस और इंजन नंबर की तलाश की गई तो नंबर नहीं दिखा। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि डंपर की मदद से पुलिस शराब तस्करों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। डंपर पर वाहन नंबर के साथ उसका इंजन व चेचिस नंबर नहीं है। नंबर न मिलने से शराब तस्करों तक पहुंचने में समय लग रहा है। टोल टैक्स पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस शराब तस्करों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


अवैध शराब में पकड़े गए डंपर पर इंजन व चेचिस नंबर नदारद
तीन फरवरी को एक्सप्रेस-वे पर खड़े इसी डंपर में भाजपा नेता के पिता की कार की हुई थी टक्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें