फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटहां विस्फोट: सैंपल रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरी। रोटहां में हुए विस्फोट का खुलासा 10 दिन बाद भी नहीं हो सका है। अब भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। घटना को लेकर तर्क-वितर्क और कयासबाजियों का दौर चल रहा है। कोई पटाखा विस्फोट तो कोई हैंडग्रेनेड की बात कहने से गुरेज नहीं कर रहा। हालांकि जांच पूरी होने पर असली तस्वीर साफ हो सकेगी। पुलिस को भी आगरा भेजे गए सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

रोटहां में 23 फरवरी को हुए विस्फोट से भदोही से लेकर बंगाल तक हिल गया था। घटना में 12 लोगों की जान चली गई थी। प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई हुई। घटना में प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए दो एसओ, दो चौकी इंचार्ज समेत एक पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया, लेकिन पुलिस के किसी नतीजे पर न पहुंचने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी कलियर मंसूरी समेत सुल्तानपुर के विस्फोटक सप्लाई करने वाले पारसनाथ अग्रहरि को भी जेल भेज चुकी है, हालांकि समरसता को तार-तार करने वाली घटना का खुलासा जल्द स्थानीय लोग चाहते हैं। उनका मानना है कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आएगी गांव पर लगा कलंक नहीं हटेगा। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है और विस्फोट स्थल के आस पास रहने वालों से भी लगातार संपर्क बनाए हुए है। सीओ औराई यादवेंद्र कुमार ने कहा कि जांच तेजी से चल रही है । आला अधिकारियों की निगरानी में विस्फोटक की जांच हो रही है। आगरा गए सैंपल की रिपोर्ट आने पर स्थित स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें