फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं मंदिर में हुई चोरी का माल बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। चार माह पहले कस्बा सिकंदरपुर में साईं मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से मंदिर में चोरी का माल बरामद हुआ है। नशीला पाउडर, कई तमंचे व कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन



कोतवाल बलराम मिश्रा ने बताया कि सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज सुशील कुमार दुबे ने पुलिस बल के साथ करमुल्लापुर चौराहे के पास निर्माणाधीन मंदिर के पीछे से चोरी की योजना बनाते समय रात के अंधेरे में तीन बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम मैनपुरी जनपद के दन्नाहार थाना अंतर्गत गरगई गांव निवासी मेंहदी हसन पुत्र सलीम, फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना अंतर्गत भूड़नगरिया निवासी धर्मेंद्र सिंह यादव पुत्र राजबहादुर व इसी गांव के गुरुदेव सिंह उर्फ ब्रजमोहन पुत्र राजेंद्र सिंह बताया। इनके पास से चांदी का मुकुट, दो चांदी के सिक्के, साइकिल, दो तमंचा, सात कारतूस, 370 ग्राम नशीला पाउडर आदि बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि मुकुट, सिक्के और साइकिल उन लोगों ने दिसंबर माह में साईं नाथ मंदिर से चुराई थी। इसके अलावा कन्नौज के दुर्गा मंदिर समेत कई अन्य जगह चोरी करने की वारदातों को भी कबूला है।
विज्ञापन


साईं मंदिर में हुई चोरी का माल बरामद, तीन गिरफ्तार
तमंचा व नशीले पाउडर समेत कई कारतूस भी मिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें