गुरसहायगंज (कन्नौज)। महिला भाजपा नेता के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कोतवाली में पुलिस ने पूछताछ शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मधवापुर निवासी बीना चौहान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ लोग कई दिन से उनके साथ गाली गलौज कर रहे हैं। रविवार दोपहर बाद वह घर पर थीं। तभी चार लोग गाली-गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर यह लोग मारपीट करने का प्रयास करने लगे। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
महिला भाजपा नेता से मारपीट का प्रयास
- पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर शुरू की जांच