फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में पीछे से भिड़ी कार, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। बुलंदशहर से फैजाबाद जा रही कार आगे जा रही कार से टकरा गई। हादसे में चालक समेत एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। यूपीडा ने एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। एक को रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी कार के लोग बच गए।
विज्ञापन



बुलंदशहर के थाना खानपुर गुरावली निवासी गौतम कुमार (30) पुत्र चरन सिंह दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। सोमवार दोपहर दो बजे के करीब वह कार से पत्नी सोनिया (28) बेटा वंश (8), पुत्री परी (4) के साथ फैजाबाद (अयोध्या )जा रहे थे। थाना तालग्राम के अंदौआ गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार सौरिख के खनाउवी जायराबाद निवासी अनिल कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह की कार में पीछे से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी, पुत्री व पुत्र घायल हो गए। गश्ती दल के अजय कुमार, राजेंद्र व यूपीडा एंबुलेंस के सिकंदर, बलवंत सिंह ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से गौतम को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। वहीं तिर्वा ससुराल जा रहे अनिल व उनका परिवार बाल-बाल बच गया। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों की जानकारी ली।
विज्ञापन



कार में पीछे से भिड़ी कार, चार घायल
एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें