फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 नामजद और 50 अज्ञात पर रिपोर्ट

Thu, 06 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
पु‌ल‌िस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब की दुकानों को बंद कराने के लिए प्रदर्शन कर तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। दो शराब कारोबारियों ने 25 नामजद व 50 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसमें ग्राम प्रधान में शामिल है।
विज्ञापन


हाईवे और प्रमुख मार्गों से शराब की दुकान हटकर गांवों में पहुंच जाने से ग्रामीणों का शराब कारोबारियों के खिलाफ हंगामा जारी है। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ के पास पंचमापुर और नेरा में शराब की दुकानों को बंद कराने के लिए ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ दुकानों में तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा किया था।

इस मामले में गुरुवार को पंचमापुर में खुली शराब की दुकान के अनुज्ञापी निरंकार कृष्ण अग्निहोत्री निवासी ठठिया ने सकरी खुर्द के ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र, रमई यादव, संतोष कुमार, निर्मल कटियार, अनिल, मोहर सिंह, सुरेश, मुस्कीम, इस्कार, इंद्रेश, पप्पू, रामप्रकाश, रामबरन, आत्माराम, मंसुख और मुस्कीम, आफाक आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं नेरा गांव में शराब की दुकान खोलने वाले पुनीत अग्निहोत्री निवासी ठठिया ने सुरेंद्र कटियार, संदीप, लालजीत समेत सुरमा कटियार व रमेश, गुड्डू व गोपाल कटियार आदि के खिलाफ शराब ठेका में तोड़फोड़ कर पेटियां जलाने का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली निरीक्षक अजयराज वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें