मानीमऊ(कन्नौज)। बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक का दूसरे दिन शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के बेलामऊ सरैया निवासी विपुल कुमार (22) पुत्र गिरीश चंद्र शनिवार को अपने बुआ के बेटे गोकरन (25) पुत्र रघुराज निवासी नगला आनंद सौरिख और विक्रम (24) पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी उदेशपुरा मामन इटावा के साथ शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर महादेवी गंगा घाट पर स्नान करने आया था। नहाते समय तीनों गंगा में डूब गए थे। गोताखोरों ने विक्रम और गोकरन को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। जबकि विपुल डूब गया था। रविवार को गोताखोरों ने दुर्जनापुर घाट के पास से विपुल का शव बरामद कर लिया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गंगा में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव
क्रासर
- बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर बुआ के बेटों के साथ महादेवी घाट पर गंगा नहाने आया था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
मतगणना के दौरान ट्रैक किनारे तैनात होगी रेलवे पुलिस
क्रासर
- ट्रैक की ओर समर्थकों को जाने से रोकेगी रेलवे पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। मतगणना के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। मतगणना स्थल के सामने रेलवे ट्रैक तक समर्थक न पहुंच सके। इसके लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को भी तैनात किया जाएगा।
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि 23 मई को मंडी समिति में लोकसभा चुनाव की मतगणना की जाएगी। मंडी समिति के गेट से महज 100 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक है। मतगणना के दौरान रेलवे ट्रैक पर समर्थक और भीड़ न पहुंचे। इसके लिए रेलवे पुलिस से भी सहयोग मांगा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने शंका व्यक्त की है कि अगर ट्रेन निकलने के दौरान अफरा तफरी मचती है या फिर किसी कारण लोग रेलवे ट्रैक पर पहुंचते है, तो हादसे की संभावना है। इससे प्रशासनिक अधिकारियों ने रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखकर सतर्क किया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। रेलवे पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है।