फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के खातिर विवाहिता की हत्या, शव लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता
विज्ञापन

की हत्या, शव लटकाया
दो साल पहले हुई थी शादी, मृतका के भाई ने दर्ज कराई ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट
घटना के बाद परिजन शव छोड़कर फरार, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जसनीपुरवा में शुक्रवार की रात दहेज के लिए विवाहिता की हत्याकर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों को देख परिजन शव छोड़ कर फरार हो गए। मामले में पति सहित जेठ व जेठानी के खिलाफ रिपोेर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नदसिया निवासी श्रीकृष्ण ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बहन रिंकी (24) की शादी दो वर्ष पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के गाव जसनीपुरवा निवासी प्रदीप उर्फ संतराम के साथ की थी। दो लाख रुपये, सोने की जंजीर, बाइक के लिए बहन को प्रताड़ित करते थे। मामले को निपटाने के लिए कई बार पंचायत भी बैठी लेकिन बात नहीं बनी। दहेज के लिए इन लोगों ने एक सितंबर की रात रिंकी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। सुबह होने पर जब उसे जानकारी हुई तो अपनी बहन के घर पहुंचा। इस दौरान बहन का पति व अन्य सुरालीजन फरार थे। शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जसनीपुरवा गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें