फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के प्रयास में घर में घुसे चोरों को लोगों ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के मोहल्ला चौधरी सराय में शुक्रवार को शाम सात बजे करीब आधा दर्जन से अधिक चोर एक बंद मकान में चोरी के इरादे से घुस गए। सामने रह रहे पड़ोसी ने इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को दे दी। जानकारी होते ही चोर छत के रास्ते से भाग गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। भागते समय चोरों ने हवाई फायरिंग भी की। इससे मोहल्लेवासी कुछ देर के लिए दहशत में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। लोगों ने सदर कोतवाल से गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी रंजन दुबे के निर्माणाधीन मकान में बिजली फिटिंग व दरवाजे लगाने का काम चल रहा है। शाम को मजदूरों के जाने के बाद वह मुख्य गेट में ताला लगाकर चले गए। शाम होते ही करीब छह चोर खिड़की के रास्ते घर में घुस गए। इसकी भनक सामने रह रहे लोगों को लग गई। उन्होंने मकान मालिक और मोहल्ले के लोगों को जानकारी दी। सूचना पर करीब आधा सैकड़ा लोग जमा हो गए। इसी बीच चोर छत के रास्ते से कूदकर भाग गए। चोरों ने हवाई फायरिंग भी की। रंजन दुबे ने यूपी 100 को जानकारी दी।


रंजन दुबे ने बताया कि करीब दो माह पहले भी मकान से करीब 10 हजार के औजार चोरी हो चुके हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। चोरों का कोई पता नहीं लगा। मोहल्ले के टीटू दुबे, गुंजन दुबे, मोहित दुबे, रजत, आलोक, शिब्बू, अन्नू, आदेश, रीतेश, कुलदीप तिवारी, अचल दुबे समेत अन्य लोगों ने गश्त बढ़ाने की मांग की है। सदर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। पुलिस को भेजा गया था। गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसे चोरों को लोगों ने दौड़ाया
शहर के मोहल्ला चौधरी सराय में शाम होते ही बंद घर में घुसे चोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें