फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज पुलिस ने दबोचे लाखों की ठगी और धोखाधड़ी के तीन आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पुलिस ने लाखों की ठगी और धोखाधड़ी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी के कुल 24 मामले प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपी सामान खरीदकर फर्जी चेक संबंधित व्यवसायी को देते थे। जिस पर विभन्न थानों में उनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। भोरंज पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार को पकड़ लिया है। जिसके बाद शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को 24 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

तीनों आरोपी उपमंडल भोरंज के निवासी है। इनमें से राजीव कुमार और पवन कुमार धमरोल और सुरेश कुमार लझियाणी का निवासी है। अदालत ने सुरजीत सिंह बनाम राजीव कुमार, कुलदीप कुमार बनाम पवन कुमार और योग राज बनाम सुरेश कुमार के मुकद्दमों में तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इसके बाद पुलिस ने राजीव कुमार, पवन कुमार व सुरेश कुमार को शुक्रवार को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पवन कुमार तथा राजीव कुमार बीती 9 जनवरी को जाहू में पुलिस का नाका तोड़ कर भाग गए थे। जिसके बाद ये दोनों उसी रात अपने घर से फरार हो गए थे। जिसका मामला भी भोरंज थाने में दर्ज किया गया है। आरोपी पवन कुमार के खिलाफ भराड़ी, ज्वालामुखी, भराड़ी, तलाई, मंडी, पौंटा साहिब, पधर, सुंदरनगर, सरकाघाट, सदर हमीरपुर, धर्मशाला, बिलासपुर, घुमारवी थाने में 14 अलग-अलग केस दर्ज हैं। राजीव कुमार के खिलाफ सरकाघाट, सदर मंडी, सुंदरनगर, पधर, हमीरपुर, धर्मशाला में 7 केस दर्ज हैं। वहीं सुरेश कुमार के खिलाफ मंडी, घुमारवीं और भराड़ी में अलग-अलग तीन केस दर्ज हैं। उधर, भोरंज पुलिस थाना प्रभारी कुलवंत ने कहा कि तीनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को न्यायालय से उन्हें 24 जनवरी तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें