फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे से लापता है गल्ला आढ़ती

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। दूध लेने गया युवक वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर शाम तक पता नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को लापता होने की तहरीर दी। युवक आढ़त का काम करता है।
विज्ञापन



मंडी बाजार निवासी रजत पोरवाल पुत्र स्व. सुनील कुमार कस्बे की मंडी में गल्ला आढ़त का कार्य करता है। वह रोजाना सुबह दूध लेने इंदरगढ़ तिराहे पर जाता था। बुधवार की सुबह रोजाना की तरह वह दूध लेने के लिए घर से निकला था। वापस न आने पर परिजनों व सहयोगियों ने तलाश शुरू की। इंदरगढ़ तिराहे पर धर्मकंाटे के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इनमें युवक जाता हुआ दिखाई दिया। वापस आने के फुटेज नहीं मिले। रजत की मां ने कस्बे के व्यापारियों को साथ लेकर बुधवार की शाम कोतवाली पुलिस को पुत्र के लापता होने की तहरीर दी। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


36 घंटे से लापता है गल्ला आढ़ती
बुधवार की सुबह दूध लेने के लिए निकला था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें