फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की मौत की अधिकारियों ने की जांच

Thu, 14 Mar 2019 11:57 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
मृतक छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सासनी। क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द में 11 वर्षीय छात्र की मौत से शिक्षा विभाग के अधिकारी सदमे की हालत में हैं। अधिकारियों में खलबली मच गई। गुरुवार की सुबह जिला बेसिक अधिकारी हरिश्चंद्र एवं खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमारी ने घटनास्थल का मुआयना किया और स्कूल की व्यवस्थाएं देखीं। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। गांव में मातम पसरा रहा। परिवार की महिलाएं करुण-क्रंदन करती रहीं।
विज्ञापन


अर्जुन कुमार शर्मा पुत्र किशनलाल शर्मा निवासी शाहपुर खुर्द प्राइवेट फैक्टरी में काम कर अपना और परिवार का भरण-पोषण करते चले आ रहे थे। बुधवार की सुबह करीब साढे़ आठ बजे अर्जुन का करीब सात वर्षीय पुत्र रोहित, जो गांव के ही प्राथमिक विद्यालय का छात्र था। खेलने के लिए स्कूल परिसर में गया था। उस समय विद्यालय का शिक्षण कार्य बंद था। बताते हैं कि स्कूल एवं रोहित के परिवार की छत आपस में मिली हुई हैं। खेलते समय रोहित की बॉल स्कूल की छत पर चली गई थी। बॉल लेने के लिए रोहित छत पर चढ़ गया। उतरते समय छत पर बनी बाउंड्री से ईट निकल कर गिर गई। इस कारण रोहित सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा और मूर्छित हो गया।

रोहित के गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का तांता लग गया। परिजन भी मौके पर आ गए। परिजन रोहित को लेकर हाथरस आए। हाथरस के जिला अस्पताल से रोहित को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया था। जहां न्यू लाइफ केयर सेंटर में चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने रोहित की मौत इत्तफाकिया होने की तहरीर अधिकारियों को सौंप दी है और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। रोहित अपने पिता की तीन संतानों में इकलौता पुत्र था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें