फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। सपा कार्यालय खुलवाने की स्वीकृति लेने के लिए तहसील पहुंचे सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव को गुरुवार शाम पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख को शुक्रवार की सुबह कोर्ट में पेश किया, जहां उनको जमानत मिल गई।
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव को लेकर कस्बे में समाजवादी पार्टी का कार्यालय खोलने के लिए सपा नेताओं ने परमीशन लेने को एसडीएम कार्यालय में आवेदन किया था। परमीशन लेने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे सपा नेता इंद्रेश यादव को पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद इंदरगढ़ पुलिस ने उन्हें तिर्वा पुलिस को सौंपा। पूरी रात कोतवाली में बंद रहने के बाद उन्हें सुबह कोर्ट ले जाया गया। जहां जमानत मिल गई। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि इंद्रेश यादव के खिलाफ वारंट जारी था। इसी आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें