फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त दहेज की पूरी न होने पर विवाहिता को जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तिर्वा(कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के खुशहालीपुर्वा गांव में दहेज के लिए ससुरालवालों ने विवाहिता पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

कानपुर देहात जनपद के रूरा थाना क्षेत्र के भरथू गांव निवासी रामेश्वर यादव ने बताया कि उसने अपनी पुत्री भूरी देवी का विवाह एक मई 2012 को खुशहालीपुर्वा गांव निवासी उमेश कुमार के साथ किया था। विवाह के बाद ससुराल के लोग दो लाख रुपये, सोने की जंजीर व अंगूठी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पुत्री का उत्पीड़न करने लगे। ससुराल वालों ने तीस अगस्त की दोपहर 11 बजे उसकी पुत्री पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। कानपुर में उसका उपचार कराया गया। उपचार के दौरान चार सितंबर को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने खुशहालीपुर्वा गांव निवासी पति उमेश कुमार, देवर सुमित कुमार, श्वसुर राजेंद्र यादव व सास तथा रिश्तेदार मुलायम व पिंटू पुत्रगण ब्रजेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कानपुर में उपचार के दौरान सोमवार को तोड़ा दम
2012 में हुई थी शादी, छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें