फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : नेवी में नौकरी के नाम पर ठगी, हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। नेवी में आरक्षी के पद नौकरी लगवाने के नाम पर शातिर ने बेरोजगार युवक से चार लाख 22 हजार रुपयों की ठगी कर ली। नौकरी न मिलने पर जब युवक ने रुपये मांगे तो गोली मारकर उसकी हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के गांव मैकूपुरवा निवासी मान सिंह ने सोमवार को कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि बल्लापुरवा निवासी सुभाष और जालौन के थाना एट के गांव खेड़ा निवासी जगवीर कुशवाहा से उसके बेटे अरविंद की जान-पहचान हो गई थी। सुभाष, जगवीर और एक अज्ञात व्यक्ति ने बेटे की नेवी में आरक्षी पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख 22 हजार रुपये मई 2019 में ले लिए।
नौकरी न मिलने पर जब रुपये लौटाने की बात कही तो 25 मई 2022 को इन लोगों ने बेटे को तेराजाकेट में बुुलाया। यहां बेटे को पीट कर उस पर फायर कर दिया। पीठ में गोली लगने से बेटा घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें