उमर्दा। थाना क्षेत्र के करनपुर ड्यौढ़ा में पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
करनपुर ड्यौढ़ा गांव निवासी सोनू (25) खेती करते थे। तीन साल पहले गीता से शादी हुई थी। दो दिन पहले पति पत्नी में झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई। रविवार को सोनू ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली । परिजनों ने जब लटके देखा तो उतारा, लेकिन तब तक मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना प्रभारी रुद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि युवक ने पत्नी के मायके चले जाने से नाराज होकर आत्महत्या कर ली है। (संवाद)