फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, किसान की मौत

विज्ञापन
crime news - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
ठठिया। क्षेत्र के मटकेपुर्वा के पास होली त्योहार पर खरीदारी कर घर लौट रहे किसान की बाइक पेड़ से टकरा कर खड्ड में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार किसान की मौके पर मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चिंघरुआपुर गांव निवासी भूरा (50) खेतीबाड़ी करते थे। गुरुवार को वह गांव के अखिलेश (52) के साथ बाजार से खरीदारी करने गए थे। वहां से देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी ठठिया-खैरनगर मार्ग पर मटकेपुर्वा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर खड्ड में जा गिरी। हादसे में भूरा की मौत हो गई।
वहीं मेडिकल कालेज में घायल अखिलेश की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे का शिकार हुए बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भूरा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें