तालग्राम। थाना क्षेत्र के मायापुर्वा में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान डीजे पर बज रहे गाने आएंगे मोदी योगी पर दो पक्ष के लोग आमने- सामने ही गए। दोनों तरफ से मारपीट व पथराव हो गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। झगड़े के दौरान गोली चलने से गांव में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।
मायापुर्वा गांव में शनिवार की सुबह डीजे आएंगे मोदी योगी गाना बज रहा था। इसे लेकर दो पक्षों में विवाह हो गया था। उस वक्त कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। शाम को इसी गाने को लेकर फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों तरफ से मारपीट व पथराव हुआ। इसमे छविनाथ, अभिनाश, विजय घायल हो गए।
गोली की सूचना पर थाना प्रभारी कमल भाटी मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा, एसडीएम अशोक कुमार, सीओ सदर सीओ शिवप्रतापसिंह और सीओ तिर्वा दीपक दुबे कई थानों के फोर्स मौके के साथ मौके पर पहुंच और मामला शांत कराया। घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया है। भाजपा नेता राजीव सिंह उर्फ पुच्ची समेत कई नेता मौके पर पहुंचे। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।