फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने दंपती से लूटे नकदी समेत लाखों के जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। पत्नी बच्चों के साथ रिश्तेदारी में जा रहे युवक को सुनसान जगह पर दो बाइकों पर सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर नकदी व जेवरात लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इटावा जनपद के थाना ऊसराहार अंतर्गत ग्राम रिदौली निवासी विजय शाक्य, पत्नी शिल्पी व बच्चों के साथ बाइक से खड़िनी में साढ़ू के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। डिगरी पुल के पास सुनसान जगह पर दो बाइकों से आए छह बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए विजय की बाइक को रोक लिया। बाइक न रोकने पर लुटेरों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर तीनों को गिरा दिया। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए दो हजार रुपये, एक जंजीर, एक जोड़ी झुमकी, अंगूठी व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुए घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस लुटेरों को तलाशते रहे, लेकिन बदमाशों का कहीं सुराग नहीं लग सका। विजय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। बताते चले कि इससे पहले भी इलाके में लूट की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। पुलिस अभी तक इन घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें