फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगन चढ़ने के बाद दूल्हा हुआ गायब, वर-वधू पक्ष तलाश में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। कस्बे में तिलक चढ़ने के बाद से दूल्हा गायब है और शनिवार को उसकी बरात जानी है। दूल्हे की तलाश में उसके परिजनों और वधू पक्ष के लोग जुटे हुए हैं। देर शाम तक अता पता न चलने पर वधू पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

छिबरामऊ के रहने वाले युवक की शादी एटा के जैथरा गांव की रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। सात फरवरी को युवक का तिलक चढ़ा था। 12 फरवरी को उसकी बरात जानी है। आठ फरवरी को युवक अपने घर से बीमार पिता की दवा लेने के लिए सौरिख गया था। वहां बाइक खड़ी करके युवक गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चला तो वधू पक्ष के लोग भी आ गए। सौरिख थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। अब कोतवाली में दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें