फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसे में गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया थाना क्षेत्र में कार व डीसीएम की भिड़ंत में दिल्ली पुलिस के जवान, राजस्व कर्मचारी समेत तीन की मौत के मामले में पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ गैरइरादन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन दिल्ली शव लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के कड़ेरा बलनपुर पट्टी के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की रात डीसीएम और कार में टक्कर हुई थी। हादसे में खेड़ा मुजफ्फरनगर निवासी दिल्ली पुलिस जवान सतेंद्र कुमार(29) पुत्र राजेंद्र कुमार, शास्त्री नगर एसडीएम कार्यालय में तैनात खिचड़ीपुर दिल्ली राजस्व कर्मचारी गुंजन कुमार(30) पुत्र राजेंद्र और राजवीर कालोनी पूर्वी दिल्ली निवासी जितेंद्र कुमार(43) पुत्र बाबूराम की मौत हो गई थी। जबकि कुंडली दिल्ली निवासी परमवीर पुत्र रूप सिंह गंभीर घायल हो गए थे। हादसे के दूसरे दिन परिजनों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
मृतक दिल्ली पुलिस जवान सतेंद्र के पिता ने ठठिया थाने में डीसीएम चालक के खिलाफ गैरइरादत हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि बेटा सतेंद्र और उसका दोस्त गुंजन कुमार सरकारी नौकरी में थे। कई लोगों से रंजिश थी। इससे उन्हें डीसीएम से हत्या करवाने की भी आशंका है। बताया गया है जानबूझ कर डीसीएम गलत दिशा में आ रही थी। वहीं मृतक पुष्पेंद्र के बहनोई तनिष्क ने बताया कि सभी लोग गोरखपुर में रहने वाले दोस्त के पिता की शनिवार को तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें