फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की तीन घटनाओं में छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के अलग-अलग तीन गांवों में मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

चंदपुरा गांव निवासी इंद्रपाल ने बताया कि भाई बीरपाल और बहू सुषमा मकान के रास्ते पर रविवार सुबह गंदगी डाल रहे थे। जब मना किया तो मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। वहीं, नगला तालपार में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट में तीन महिलाएं घायल हो गईं।
गांव निवासी अर्चना ने बताया वह यहां लंबे समय से कूड़ा डाल रही थी। गांव के भोलाशंकर, बेचेलाल, भीमसेन, रंजना, नीलम कब्जा करने की नीयत से रविवार को कूड़ा डालने लगे। विरोध पर मारपीट कर उसे व जेठानी कमला को घायल कर दिया। दूसरे पक्ष की रामकली ने संजय कुमार, रामऔतार, कमला, अर्चना पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, सिलुआपुर गांव में आपसी बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें आसमा और एक बालिका घायल हो गई। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें