फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक के बैंक खाते से 1.48 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। सैनिक के खाते से आधार लिंक करने के नाम पर जानकारी हासिल कर साइबर अपराधियों ने लगभग 1.48 लाख रुपये खाते से पार कर दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव निवासी विकास बाबू सेना में राजस्थान में तैनात हैं। उनका और उनके पिता का संयुक्त बचत खाता स्टेट बैंक की सरायमीरा शाखा में है। 29 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह एसबीआई कस्टमर केयर से बात कर रहा है। खाते से आधार लिंक न होने से आपका बचत खाता बंद हो जाएगा।
इस पर उन्होंने फोन करने वाले को आधार नंबर की जानकारी दे दी। दो दिन बाद उन्होंने बैलेंस चेक किया तो 148500 रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से पार हो चुके थे। खाते से रुपये निकलने का मोबाइल पर मैसेज भी नहीं मिला।
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी प्रशांत वर्मा से गुहार लगाई। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह का कहना है कि एसपी के आदेश पर ऑनलाइन ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें