फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण सड़क हादसा: एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, महिला की मौत, पांच घायल

Sun, 07 Nov 2021 06:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर पलटी पड़ी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह लगभग सात बजे कुत्ते को बचाने में कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच लोग घायल हो गए। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कालेज भेजा।
विज्ञापन


कार सवार छठ पूजा पर दिल्ली से बिहार जा रहे थे। बिहार के जिला भागलपुर में थाना नगौछिया के खरी पट्टी गांव निवासी पवन कुमार गुप्ता (38) दिल्ली के विकास नगर में रहकर कंस्ट्रक्शन का कार्य करते हैं। छठ पूजा पर वह परिवार के साथ कार चलाकर दिल्ली से बिहार जा रहे थे।

साथ में पुत्री वंदना (13), पुत्र विजय (8), भाभी संजूदेवी (45) पत्नी दिनेशचंद्र, भतीजा सुरजीत (22), भाई उपेंद्र गुप्ता (35) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के शकरहनी गांव के पास एक कुत्ते को बचाने में कार बेकाबू होकर पलट गई।
विज्ञापन


सभी लोग घायल हो गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश और गश्ती दल ने घायलों को 108 नंबर एबुलेंस से मेडिकल कालेज भेजा। यहां डाक्टरों ने संजू देवी को मृत घोषित कर दिया। कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा निकवा कट के पास खड़ा करा दिया गया है।

थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि मेडिकल मेमो के आधार पर दरोगा संजीव कुमार ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का मेडिकल कालेज में इलाज कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें