फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म पी्ड़ता के घर पर हमले में पुलिस ने की शांतिभंग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने से भड़के आरोपियों ने पीड़िता के घर हमला कर सरेआम उसकी पिटाई की। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। पीड़िता के ससुर और देवर घायल हो गए। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दबाव पड़ने पर आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के साथ 27 जुलाई की रात आसमपुर पट्टी निवासी विजय उर्फ बग्गड़, शानू पटेल और निशू ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी। इससे आक्रोशित आरोपियों ने शुक्रवार को पीड़िता के साथ मारपीट की। इसका वीडियो भी वायरल हुआ।
मामला तूल पकड़ता देखकर पुलिस ने विजय उर्फ बग्गड़, निशू, शानू पटेल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी विजय उर्फ बग्गड़ को गिरफ्तार कर लिया। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित को थाना पुलिस ने सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई की। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने शांति भंग कार्रवाई का प्रेसनोट जारी किया। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पीड़िता और आरोपियों के परिवार के बीच जमीन की रंजिश चल रही है। कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट के मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की वह स्वयं जांच कर रहे है। अगर लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें