कन्नौज। कोतवाली प्रभारी विकास राय ने जेल में निरुद्ध छह लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। इनमें दो एनडीपीएस एक्ट और चार आर्म्स एक्ट के चलते जेल में निरुद्ध हैं। इनकी संपत्ति की जांच भी होगी।
कोतवाली इलाके के हाजीगंज निवासी सगीर व राशिद उर्फ बाबू को तीन खंभा के पास से गिरफ्तार किया गया था। इनके कब्जे से 24 किलो 570 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
इसी तरह चौधरियापुर निवासी सतेंद्र सिंह गैंग लीडर व सत्यपाल सिंह, देविन टोला निवासी महेश चंद्र उर्फ कल्लू यादव और बजरिया शेखाना निवासी राशिद के पास से असलहों का जखीरा बरामद हुआ था। इन पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई। ये सभी जेल में हैं।