फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : अवैध खनन में लगे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। मिट्टी के अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। पुलिस ने रविवार रात अवैध खनन कर रही जेसीबी पकड़ ली। मौके से मिट्टी भरी चार ट्रैक्टर ट्रालियां भी बरामद की हैं। खनन में लगे लोग पुलिस को चकमा दे कर भाग निकले। पुलिस ने चारों वाहनों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मे बिचपुर्वा गौड़ी नाले के पास सरकारी भूमि है। रविवार रात करीब एक बजे मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर उपनिरीक्षक विनय कुमार ने पुलिस बल के साथ छापा डाला। मौके पर खनन होता मिला, लेकिन पुलिस को देखकर खनन में लगे लोग वाहनों को छोड़कर भाग गए। पुलिस को यहां मिट्टी से भरी चार ट्रैक्टर ट्रालियां और जेसीबी मिली। पुलिस ने सभी को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी हरिश्याम सिंह का कहना है कि वाहनों को सीज कर दिया गया है। जिला खान अधिकारी को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें