फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े इत्र कारोबारी के घर से लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के बालायपुल मोहल्ले में इत्र कारोबारी के घर घुसकर चोरों ने लाखों के जेवर पार कर दिए। शनिवार शाम हुई घटना से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बालायपुल (पाटा नाला) निवासी पंकज मिश्रा उर्फ कल्लू मिश्रा इत्र कारोबारी हैं। शनिवार शाम करीब पांच बजे उनकी पत्नी सरिता मिश्रा और मां सुनीता देवी घर में दूसरी मंजिल पर काम कर रहीं थीं। इस दौरान घर में चोर घुस गए और ग्राउंड फ्लोर के कमरे में बैग में रखा पत्नी का हार, ब्रेसलेट, जंजीर, तीन जोड़ी टॉप्स, दो अंगूठी करीब चार लाख की कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि छानबीन चल रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें