फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई सालों से डटे बाबू कानपुर व फर्रुखाबाद भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कई सालों से डीआईओएस कार्यालय में डटे पांच बाबुओं का कानपुर और फर्रुखाबाद तबादला हो गया है। एक बाबू को राजकीय इंटर कॉलेज उमर्दा में भेजा गया है। नई सूची भी आ गई है, लेकिन अभी तक किसी ने कार्यभार नहीं ग्रहण किया है।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के मुताबिक यूपी बोर्ड परीक्षा पटल प्रभारी अमित द्विवेदी को कानपुर भेजा गया है। सुरेश कुमार को बीएसए कार्यालय कानपुर, सुनील कुमार को डीआईओएस कानपुर द्वितीय, ब्रह्मानंद को बीएसए कार्यालय फर्रुखाबाद, राजेश सैनी का कानपुर तबादला कर दिया गया है। विजय सिंह को जीआईसी उमर्दा में ही तैनाती मिल गई है। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि कार्यालय में तैनात सभी बाबुओं का गैरजनपद तबादला हो गया है। नई की सूची आ गई है, लेकिन अभी कार्यभार किसी ने नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें