फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 के किशोर पर आया 42 की महिला का दिल, ले गई साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र एक गांव में अजीबो-गरीब प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। तीन बच्चों की 42 साल की महिला का दिल पड़ोस में रहने वाले 17 साल के किशोर पर आ गया। दोनों के बीच अक्सर मुलाकात होने लगी। इसके बाद महिला अपने साथ किशोर को लेकर कहीं चली गई। किशोर के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला परिवार के साथ शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची। यहां महिला ने बताया कि उसके 17 वर्षीय बेटे को प्रेम जाल में फंसा कर पड़ोस में रहने वाली 42 वर्षीय महिला 18 जून को साथ ले गई है। महिला के तीन बच्चे और पति है और उन्हें वह घर पर ही छोड़ गई। काफी खोजबीन की, लेकिन बेटे का सुराग नहीं मिल रहा है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर किशोर और महिला की तलाश की जा रही है। जल्द दोनों को तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें