फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन मंदिर से दुर्लभ बलुआ पत्थर की दो मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
मंदिर में चोरी की जानकारी देते चंद्रभान। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के मीरा टोला मोहल्ले में स्थित प्राचीन मंदिर से चोरों ने नौवीं शताब्दी की दो मूर्तियां चोरी कर लीं। गुरुवार सुबह मूर्तियां गायब देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

मीरा टोला में प्राचीन मां खेरापति देवी को समर्पित मंदिर है। यहां नौवीं शताब्दी की दुर्लभ बलुआ पत्थर से बनीं कई मूर्तियां हैं। बुधवार रात चोरों ने यहां करीब एक-एक फीट लंबी भगवान कार्तिकेय और भगवान उमा महेश्वर की मूर्ति चोरी कर ली। गुरुवार सुबह मंदिर में पास रहने वाले चंद्रभान पूजा करने पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने कहा कि छानबीन की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर मूर्तियां बरामद की जाएगी।
पुरातत्व संग्रहालय के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि चोरी से पूर्व मूर्तियों को संग्रहालय में सुरक्षित रखने के लिए विभाग की टीम पहुंची थी, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते लौट आई थी। चोरी हुईं मूर्तियां कीमती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें