तिर्वा (कन्नौज)। सीतापुर में मौरंग उतार कर उरई जा रहे जा रहे ट्रक चालक को पीटकर बदमाशों ने नकदी लूट ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
जनपद उरई के तिलक नगर निवासी रफाकत अहमद ट्रक चालक है। वह 21 जून को मौरंग से भरा ट्रक लेकर सीतापुर गया था। बुधवार रात को लौटते समय कोतवाली क्षेत्र के बुद्धापुर्वा गांव के पास रफाकत अहमद ट्रक खड़ा कर खाना बनाने लगा। इस दौरान पांच बदमाश पहुंच गए और उसे पीटने लगे। इसके बाद जेब से 3500 रुपये लूटकर भाग निकले। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि छानबीन चल रही है। (संवाद)