फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट। पति की ओर से चारित्रिक दोष लगाए जाने से परेशान विवाहिता ने फांसी लगा ली। शुक्रवार को पिता ने विवाहिता के पति व ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली तिर्वा के कनौली गांव निवासी करने सिंह ने तहरीर में बताया कि उसने साल 2014 में बेटी पारुल (26) की शादी सराय प्रयाग चौकी क्षेत्र के ग्राम औराई निवासी अनुराग से की थी। अनुराग का सराय दौलत में जनरल स्टोर है। पारुल ने एक माह पहले कन्नौज के अरबी कॉलेज में एएनएम कोर्स करने के लिए प्रवेश लिया था। पारुल कभी-कभी अनुराग के साथ जनरल स्टोर पर भी बैठ जाती थी।
करने सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम को मोबाइल फोन पर पारुल से बात हुई, तब वह रो रही थी। बेटी ने बताया कि किसी अंजान व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर 14-15 बार फोन किया, लेकिन उसने नहीं उठाया।
विज्ञापन

इसके बाद अनुराग ने फोन देखा और उसके चरित्र पर लांछन लगाया। करने सिंह का आरोप है कि अनुराग के पिता सरमन सिंह ने भी बेटे का साथ दिया। इससे क्षुब्ध होकर पारुल ने आत्महत्या कर ली। पारुल के दो बेटियां छह साल की निधि व चार साल की स्नेहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें