छिबरामऊ। विकास खंड में आठ पंचायत सहायकों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही पंचायत सहायकों की सूची जिला मुख्यालय भेजी जाएगी। 26 जून को सभी पंचायत सहायकों को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।
एडीओ पंचायत यशकरन सिंह ने बताया कि विकास खंड की ग्राम पंचायत असालत नगर, कूंदेपुर, लोकपुर, मुड़िया, रूपपुर, सराय दायमगंज, उस्मानपुर व विकूपुर में पंचायत सहायकों की नियुक्ति होनी है। इन ग्राम पंचायतों से पंचायत सहायक पद के लिए 38 आवेदन आए थे। पंचायत सहायकों की नियुक्ति मेरिट के आधार पर की जानी है। प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। जल्द ही सूची जिला मुख्यालय भेज दी जाएगी। 18 से 25 जून तक डीएम की अध्यक्षता में गणित समिति की ओर से परीक्षण की संस्तुति की जाएगी।