फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये और भैंस न दी तो फोन पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। एक लाख रुपये और एक भैंस की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने गर्भवती महिला को घर से निकाल दिया। पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सतौरा गांव निवासी अंजुम बेगम ने बताया कि उसका निकाह करीब 10 वर्ष पूर्व गांव के ही सदरुल के साथ हुआ था। कुछ माह पूर्व से उसके ससुराल वाले उससे एक लाख रुपये व भैंस की मांग करने लगे। आठ जून को पति व अन्य ससुरालियों ने उसे पीटा और घर से निकाल दिया। वह सात माह की गर्भवती भी है। इसके अलावा दो बच्चे भी हैं। मंगलवार की दोपहर एक बजे के करीब उसके पति सदरुल का फोन आया और उसने तलाक दे दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सदरुल, ससुर अख्तर, सास नूरजहां, जेठ शमसुल, नजमुल, बदरुल, जेठानी इरफाना, फरजाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें