फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम का मिला शव, भट्ठा मालिक समेत तीन पर हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई मोड़ पर ईंट भट्ठे का मुनीम खून से लथपथ पड़ा मिला। भट्ठा कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुनीम के पिता की तहरीर पर ईंट भट्ठा मालिक समेत तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुखरू निवासी राजीव कुमार (28) माता जी ईंट भट्ठा पर मुनीम था। चार वर्ष से वह यहां नौकरी कर रहा था। रविवार देर रात कुछ राहगीरों ने राजीव कुमार को भट्ठे से कुछ दूरी पर हरदोई मोड़ की सड़क पर घायल हालत में पड़ा देखा, तो सूचना भट्ठे पर दी। भट्ठे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राजीव को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना का पता चलने पर परिजन और पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। राजीव के पिता रोशन लाल ने मेहंदीपुर निवासी ईंट भट्ठा मालिक मयंक प्रताप सिंह, सैय्यदपुरी संकरी निवासी भट्ठा कर्मचारी महावीर और निहाल अली के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। भाई संदीप का आरोप है कि भट्ठा मालिक ने पिछले चार माह से राजीव को तनख्वाह नहीं दी थी। रुपये मांगने पर हत्या कर दी। राजीव के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि प्राथमिक जांच में किसी वाहन की टक्कर से राजीव की मौत होने की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें