तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस मार्ग पर जा रहे जीप सवार मीटर रीडर को प्रधान के पति ने साथियों के साथ मिलकर पीट दिया। मीटर रीडर की तहरीर पर प्रधान के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ग्राम गढ़िया निवासी सुग्रीव जाटव ने बताया कि वह बिजली विभाग में मीटर रीडिंग और बिल निकालने का काम करता है। रविवार को वह जीप से अकेले ही जा रहा था। आरोप है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पहले से मौजूद ताहपुर निवासी प्रधान के पति गौरव पटेल, रिजवान और तीन अज्ञात युवकों ने घेर लिया। जीप से सुग्रीव को घसीट लिया और गाली गलौज करते हुए पीटा। आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। प्रधान के पति गौरव का कहना है मीटर रीडर ने गांव की सुबरातन से 40 हजार रुपये बिल जमा करने के नाम पर ठग लिए थे। रुपये वापस नहीं कर रहा है। दबाव बनाने पर झूठा आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। (संवाद)