फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। थाना क्षेत्र के ग्राम रपरा निवासी किसान का शव गांव के बाहर स्थित नलकूप के पास झोपड़ी में पड़ा मिला। गुरुवार शाम वह शौच के लिए निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम रपरा निवासी बटेश्वर (42) खेती करते थे। वे तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे और अविवाहित थे। गुरुवार की शाम वे घर से शौच जाने के लिए निकले थे। देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचे, तो उसके भाइयों ने तलाशना शुरू किया। रात में बटेश्वर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह खेत की तरफ निकले ग्रामीणों ने बटेश्वर का शव गांव के बाहर स्थित एक नलकूप के बाहर बनी झोपड़ी में पड़ा देखा।
शव मिलने की सूचना पर मृतक का भाई रामेश्वर दयाल अन्य परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ठठिया के थाना प्रभारी प्रयाग नारायण वाजपेयी ने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से घटना को लेकर कोई आशंका भी नहीं जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें