फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में हुआ विवाद, सराफ पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। बैंक में पहले भुगतान लेने को लेकर सराफ और सफाई कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। बैंक से निकलने के बाद सफाई कर्मचारियों ने साथियों को बुलाकर सराफ पर हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने चार सफाई कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर निवासी सराफ राजीव वर्मा गुरुवार को तिर्वा रोड स्थित एसबीआई से भुगतान लेने गए थे। यहां सफाई कर्मी राहुल वाल्मीकि भी भुगतान लेने पहुंचा था। पहले भुगतान लेने की जिद करने पर दोनों के बीच बैंक में ही विवाद हो गया। इस दौरान राहुल ने फोन कर साथियों को बुला लिया। जैसे ही राजीव बैंक से रुपये निकाल कर बाहर निकले तो राहुल और उसके साथी सफाई कर्मचारी आकाश वाल्मीकि, आशीष वाल्मीकि और राज वाल्मीकि ने लाठी-डंडा और हथोड़ा से हमला बोल दिया। इससे राजीव वर्मा घायल हो गए। घायल सराफ राजीव कुमार के भाई अजीत वर्मा ने आरोपी सफाई कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें