फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्कुट का लालच देकर ननिहाल में आई बच्ची का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर गोद भराई की रस्म में परिजनों के साथ आई चार साल की बच्ची को युवक ने बिस्कुट का लालच देकर अपहरण कर लिया। रिश्तेदारों और परिजनों ने खोजबीन की तो गांव के बाहर मक्के के खेत में युवक के साथ बच्ची मिली। इस बीच युवक की बहन ने ग्रामीणों के कब्जे से उसे छुड़ाकर भगा दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को मामा की बेटी की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने चार वर्षीय बच्ची माता-पिता के साथ आई थी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शाम करीब सात बजे बच्ची घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई। रात करीब नौ बजे घर में बच्ची को न देखकर आसपास पूछताछ की गई, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद रिश्तेदारों और परिजनों ने खेतों में बच्ची को तलाशना शुरू किया तो मलिकापुर निवासी कल्लू यादव बच्ची के साथ मक्के के खेत में मिला।
रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने कल्लू यादव को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान कल्लू यादव की बहन नीलम मौके पर पहुंच गई और उसने कल्लू को छुड़वा कर मौके से भगा दिया। कोतवाल आलोक कुमार दुबे मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। दूसरे दिन बच्ची के पिता ने कल्लू यादव और उसकी बहन नीलम यादव के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
पुलिस ने युवक की मां और चाचा को हिरासत में लिया
आरोपी युवक कल्लू यादव की उम्र 35 साल है। उसकी दो बेटियां भी हैं। वह अक्सर शराब के नशे में रहता है। इससे पत्नी उसे छोड़कर मायके रहती है। गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने वह अपनी मां के साथ गया था। पुलिस ने आरोपी की मां और उसके चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें