फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने विवाहिता का जबरन कराया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने मां और भाई के साथ मिलकर जबरन पत्नी का गर्भपात करा दिया। हालत बिगड़ने पर कार से विवाहिता को मायके छोड़कर ससुराल वाले भाग निकले। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सैय्यदपुर सकरी निवासी सुलेमान ने 10 जुलाई 2020 को बेटी जैनब की शादी बिल्हौर कोतवाली के देवहा निवासी आजम मलिक से की थी। शादी के बाद आजम मलिक दहेज में दो लाख रुपयों की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने लगा। मंगलवार को जैनब ने पति आजम मलिक, सास खलीकुल बेगम और देवर मोहज्जम मलिक के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि इन लोगों ने 16 मई को जबरन उसका गर्भपात करा दिया। हालत बिगड़ने पर शाम को कार से मायके छोड़कर चले गए। पति ने दोबारा ससुराल आने पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें