कन्नौज। फरियादियों से घूस मांगने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसपी ने छिबरामऊ कस्बा चौकी प्रभारी विनय शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह बहलपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा को तैनात किया गया है। एसपी ने बताया कि कई दिनों से चौकी प्रभारी विनय शर्मा के खिलाफ शिकायतें आ रहीं थी। मामले की जांच कराने के बाद विभागीय कार्रवाई की गई है। (संवाद)