फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर खनन, ट्रैक्टर जेसीबी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। बेखौफ माफिया ने सरकारी जमीन पर खनन कर डाला। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों को देखकर ट्रैक्टर और जेसीबी छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मौके पर मिले ट्रैक्टर और जेसीबी सीज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरौली पंचायत की सरकारी जमीन पर अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम गरिमा सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम पहुंची। खनन माफिया टीम को देखकर भाग निकले। टीम ने चार ट्रैक्टर और जेसीबी मौके से बरामद की। क्षेत्रीय लेखपाल अर्जुन सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ खनन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक पीएन बाजपेई ने बताया कि अवैध खनन में लगे वाहनों को सीज कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें