फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा या हत्या: अधिक खून बहने से हुई थी पुष्पेंद्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। झाड़ियों में मिले कारपेंटर की मौत पुलिस के लिए पहेली बन गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के सात निशान मिले हैं और अधिक खून बहने से उसकी मौत होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट आने के बाद यह गुत्थी अब और भी उलझ गई है।
विज्ञापन

नगर के सौरिख रोड निवासी बंटू शर्मा उर्फ पुष्पेंद्र सोमवार की रात 11 बजे पत्नी ब्यूटी पार्लर संचालिका का मोबाइल लेने के लिए नकटपुर गांव गए थे, इसके बाद फिर नहीं लौटे। मंगलवार को पत्नी ने बंटू की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
बुधवार को बंटू का शव रंपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास झाड़ियों से मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार भारी वस्तु से चोट लगने से उसके शरीर से अधिक खून बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर चोटों के सात निशान मिले हैं। इसमें एक गहरा घाव है, लीवर भी फटा मिला है। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें