फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट की गई है और उसको घर से निकाल दिया। मामले में विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मझपुरवा निवासी नफीस ने पुत्री मजहबी बानो का विवाह कस्बा समधन के मोहल्ला आजादनगर निवासी नयाब के साथ किया था। विवाहिता का आरोप है कि दहेज में 50 हजार रुपये, बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर पति नयाब, सास बदरुल निशा, नंद मदीना और नगीना उसका उत्पीड़न करते रहते थे। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराली जन नहीं माने और 28 मार्च को मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें