मंच पर प्रस्तुति देती युवाओं की जोड़ी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। हीरालाल कॉलेज खेल मैदान में चल रहे छिबरामऊ महोत्सव के सांस्कृतिक पांडाल में टैलेंट खोज प्रतियोगिताओं के अंतर्गत डबल फॉम वाले आयोजन किए गए। इसमें युवाओं की जुगलबंदी ने दर्शकों को दीवाना बना दिया।
मंच व्यवस्थापक आयुष पाल ने बताया कि यंग ग्रुप में कुल 27 जोड़ों ने पंजीकरण कराया, जिनमें चुने हुए जोड़ों ने लाइव ऑडिशन हुआ। शिवम और राहुल की जोड़ी ने ‘‘खैरियत पूछो..कभी तो कैफियत पूछो’’ चंचल तिवारी और रफीद ने ’’बहारो फूल बरसाओ, मेरा महबूब आया है‘‘ जीशान और सद्दाम ने बड़े काम का बंदर, मारे तो धर्मेंदर, प्राथमिक विद्यालय के सुनील और रानू ने ‘‘मैं मायके चली जाऊंगी, तुम देखते रहिए’’ गाने पर प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल के हर्षदीप, हरिओम शर्मा को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संस्थापक गौरव त्रिपाठी, प्रणव, नदीम, राशिद रजा, प्रदर्शनी मैनेजर विशाल श्रीवास्तव, विनीत जैन, हिमांशु शुक्ला, गुड्डू, विपिन वर्मा ने व्यवस्था में सहयोग किया।
छिबरामऊ महोत्सव में आज
टैलेंट खोज के अंतर्गत आज छिबरामऊ गॉट्स टैलेंट प्रतियोगिता होगी। इसके अंतर्गत मात्र एक मिनट में मानसिक, शारीरिक या मंचीय प्रदर्शन करना होगा। इच्छुक प्रतिभाएं सीधे काउंटर पर पंजीकरण करा सकती हैं।