फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये पर रह रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के एक मोहल्ला में किराये पर रह रही महिला को अकेला पाकर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने महिला की पिटाई कर गला दबाकर हत्या की भी कोशिश की। पीड़िता ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में एक महिला ने शिवाजी सरायमीरा नगर निवासी सुभाष सक्सेना और उसकी पत्नी रेशमी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि वह किराये के मकान में रहती है। 30 मार्च की रात करीब आठ बजे वह घर में अकेली थी। इस दौरान सुभाष सक्सेना घर में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। चीखने-चिल्लाने पर उसकी पत्नी रेशमी देवी भी आ गई। गाली-गलौज कर दोनों उसे पीटने लगे। इस दौरान सुभाष ने गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें