फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में पैरोल पर छूटे 23 कैदी अभी तक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना काल में जिला जेल से पैरोल पर छूटे 23 कैदियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया है। ये लोग फरार की श्रेणी में हैं। इनका पता लगाने में पुलिस और जेल प्रशासन असहाय नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2020 में कोरोना का बढ़ता खतरा देखकर शासन के निर्देश पर जेल प्रशासन ने 28 कैदियों को पैरोल पर रिहा कर दिया था। दो माह बाद इन्हें जेल में हाजिर होना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते तीन बार इनकी अवधि बढ़ा दी गई थी। बीते साल 2021 में सभी कैदियों की पैरोल खत्म हो चुकी थी। इनमें तीन कैदी रिहा हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद दो महिलाओं समेत 23 कैदियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया है। जेल प्रशासन और पुलिस इन फरार कैदियों का पता लगाने में असफल है।
जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा ने बताया कि फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी को पत्र भेजा गया है। जेल प्रशासन भी संपर्क कर इनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

ये चल रहे फरार
ठठिया के फखरपुर निवासी भइया लाल, प्रकाश, दर्शन, रूपलाल, शरन लाल, सिकवापुर निवासी सुरेंद्र सिंह, कानपुर देहात, अटावा ककवन निवासी रघुवीर, ऐमा ककवन निवासी सागर प्रसाद, इंदरगढ़ के शाहनगर निवासी मोहम्मद हनीफ, बढ़नपुर वीरहार निवासी प्रवेश यादव, कन्नौज के पुर्वा निवासी सुरेश सिंह, बजरिया सब्जी मंडी निवासी राजकुमार, सौरिख के आलम शाह का पुरवा निवासी दुलारे प्रधान, अलीपुर निवासी सुभाष, सुभाष की पत्नी सुनीता देवी, सर्वेंद्र उर्फ हल्लू, तिर्वा के भुदनियापुर निवासी रमेश, कमलेपुर्वा निवासी राममूर्ति, धारानगर निवासी रामबाबू, कन्नौज के सरायमीरा आंबेडकर नगर निवासी अमित उर्फ पंगे, मियांगंज निवासी वीरेंद्र, तालग्राम के खानपुर निवासी दिलीप कठेरिया, एक अन्य।
-------
पैरोल पर छूटे कैदी ने कॉलेज प्रबंधक की कर दी थी हत्या
सौरिख थाना की खड़िनी चौकी के कर्री सकतपुर निवासी अशोक कुमार चिकित्सक की हत्या कर लूटपाट में दिल्ली जेल में सजा काट रहा था। अप्रैल 2020 में वह पैरोल पर छूट कर आया। तालपार नगरिया निवासी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका सीमा पाल से प्रेम-प्रसंग चलने लगा। प्रेम प्रसंग में जब सीमा का पति कालेज प्रबंधक इंद्रपाल बाधा बना तो शातिर अशोक कुमार और सीमा पाल ने 27 नवंबर 2020 को इंद्रपाल पाल की हत्या कर दी। मौजूदा समय दोनों जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें